Shopping cart

Subtotal $0.00

View cartCheckout

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

  • Home
  • Business
  • पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर बढ़ोतरी, आमजन पर बढ़ा महंगाई का बोझ
Business

पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर बढ़ोतरी, आमजन पर बढ़ा महंगाई का बोझ

Email : 10

सब टाइटल:ईंधन कीमतों में उछाल से वाहन चालकों और आम उपभोक्ताओं की बढ़ी चिंता, परिवहन व घरेलू बजट पर पड़ेगा असर

छिंदवाड़ा विंध्यवार्ता : जिले में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है। नई दरों के अनुसार डीजल की कीमत 2.79 रुपए बढ़कर 101.14 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि पेट्रोल 2.85 रुपए महंगा होकर 116.01 रुपए प्रति लीटर हो गया है।ईंधन के दाम बढ़ने से परिवहन, कृषि कार्य और रोजमर्रा की जरूरतों पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। वाहन चालकों का कहना है कि लगातार बढ़ती कीमतों से घरेलू बजट बिगड़ रहा है। वहीं व्यापारियों का मानना है कि डीजल महंगा होने से माल भाड़ा बढ़ेगा, जिसका असर बाजार की वस्तुओं की कीमतों पर भी दिखाई देगा।स्थानीय नागरिकों ने बढ़ती महंगाई पर चिंता जताते हुए सरकार से राहत देने की मांग की है। लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों से आमजन की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts